Khesari Lal Yadav ने सरसों के खेत में को-एक्ट्रेस को लगाया रंग, होली से पहले गाना हुआ वायरल; VIDEO

By: Pinki Tue, 15 Feb 2022 10:30:50

Khesari Lal Yadav ने सरसों के खेत में को-एक्ट्रेस को लगाया रंग, होली से पहले गाना हुआ वायरल; VIDEO

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने देसी अंदाज के लिये जाने जाते हैं। होली के मौके पर चार चांद लगाने के लिये खेसारी लाल अपना नया गाना 'जा कमाए रजऊ' लेकर आए है। इस गाने में खेसारी लाल अपने अंदाज से लोगों को खुश करते दिखे। होली सॉन्ग को सरसों के खेतों बीच फिल्माया गया है। 14 फरवरी को रिलीज हुए इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। वीडियो में खेसारी लाल अपनी को-एक्ट्रेस रानी संग जमकर होली खेलते दिख रहे हैं।

'जा कमाए रजऊ' गाना कृष्‍णा बेदर्दी द्वारा लिखा गया है। वहीं इसका म्यूजिक टिंकू तूफान केसरी ने तैयार किया है। हमेशा की तरह ये होली सॉन्ग खुद खेसारी लाल ने गाया है। सोशल मीडिया पर लाइव होते हुए खेसारी लाल ने बताया था कि होली पर फिल्माया गया ये गाना, भोजपुरी के गंवई मिजाज को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com